वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
विद्या भारती विद्यालय जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज रामनगर अंबेडकर नगर में आज 5 जून को प्रातः विश्व पर्यावरण दिवस वृक्षारोपण कर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह जी ने कहा कि पर्यावरण सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है, जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता है ।
लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है। इस दिवस की महत्ता को देखते हुए विद्यालय में चल रहे समर कैंप के भैया बहनों ने भी उपरोक्त कार्यक्रम में बड़े ही उल्लास के साथ प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य व विद्यालय के कुछ भैया बहनों के साथ-साथ उप प्रधानाचार्य हरी राम यादव जी कार्यालय प्रमुख प्रभाकर मिश्र जी आचार्य जगदीश जी व रिफेस इन्स्टीट्यूट के डाइरेक्टर राजेश पान्डेय जी उपिस्थत रहे।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.