रायबरेली । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, एनटीपीसी ऊंचाहार में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों की उपस्थिति में विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा पूर्ण ‘वंदे मातरम्’ गान आदर्श रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। सभी उपस्थित जनों ने ‘वंदे मातरम्’ के महत्व को समझते हुए राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश ग्रहण किया।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.