info@bssawadhprant.org
+91 7459849 526

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

लखीमपुर : पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन

लखीमपुर खीरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सीबीएसई बोर्ड में विद्या भारती से संबद्ध समस्त विद्या मंदिरों के पुरातन छात्रों का पुरातन छात्र सम्मेलन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रामजी सिंह (प्रदेश निरीक्षक), श्री सुरेश सिंह (संभाग निरीक्षक), श्री उत्तम कुमार (प्रांत प्रमुख, संस्कृति बोध परियोजना), डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह (प्रधानाचार्य, यूपी बोर्ड) तथा श्री अरविंद सिंह चौहान (प्रधानाचार्य, सीबीएसई बोर्ड) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मेलन का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश निरीक्षक श्री राम जी सिंह ने पुरातन छात्रों को संबोधित करते हुए उनसे विद्या भारती द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर सहभागिता का आह्वान किया— रक्तदान शिविरों में सहभागिता, संस्कार केंद्रों की जिम्मेदारी लेने हेतु सहयोग, तथा भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में विविध रचनात्मक प्रयासों में योगदान। कार्यक्रम का उद्देश्य पुरातन छात्रों को विद्या भारती के मूल्यों से पुनः जोड़ते हुए सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना रहा। सम्मेलन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.