अम्बेडकरनगर। विद्या भारती द्वारा संचालित विवेकानंद इंटर कॉलेज, विद्युत नगर में प्रांतीय योजना के अनुसार वार्षिक परीक्षा का शुभारंभ आज दिनांक 13 मार्च से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम तीरथ यादव के निर्देशन में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न कराई जा रही है। परीक्षा के दौरान श्री महेंद्र जी (परीक्षा प्रमुख), श्री राकेश पांडे, श्री अश्वनी जी (कार्यालय प्रमुख), श्री अरविंद सिंह (अनुशासन प्रमुख), श्रीमती उषा रानी (कन्या भारती प्रमुख) तथा श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव द्वारा विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी भैया-बहन पूर्ण अनुशासन एवं एकाग्रता के साथ प्रश्नपत्र हल करते हुए दिखाई दिए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री राम तीरथ यादव ने सभी विद्यार्थियों को ईमानदारी एवं नकल-मुक्त वातावरण में परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया तथा ड्यूटी में लगे सभी निरीक्षकों को भी परीक्षा को नकल-विहीन एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि परीक्षा के प्रथम दिन भैया-बहनों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.