info@bssawadhprant.org
+91 7459849 526

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

लखनऊ: सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर–क्यू, अलीगंज, में वार्षिक परीक्षा–2026

लखनऊ। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर–क्यू, अलीगंज, लखनऊ में चल रही वार्षिक परीक्षा–2026 के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार सिंह ने अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ परीक्षा कक्षों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और छात्रों को अनुशासन के साथ परीक्षा देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा नकल-विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। 

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी परीक्षार्थी के पास मोबाइल फोन या अन्य कोई अनुचित सामग्री पाई जाती है, तो उसे परीक्षा देने से रोका भी जा सकता है। विद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों से ईमानदारी और अनुशासन के साथ परीक्षा देने की अपील की है।

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.