लखनऊ I 25 दिसम्बर 2025 को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, जानकीपुरम में प्रधानाचार्य वार्षिक कार्य-योजना समीक्षा बैठक का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारती शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरेन्द्र श्रीवास्तव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा को प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह , संभाग निरीक्षक सुरेश सिंह जी, प्रांतीय परीक्षा प्रमुख अवधेश जी, पूर्णकालिक सांस्कृतिक बोध परियोजना के प्रमुख उत्तम मिश्र जी तथा प्रांतीय सेवा शिक्षा संयोजक सुरेश मणि जी की गरिमामयी उपस्थिति ने और अधिक बढ़ाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा तिवारी जी ने मंचासीन अतिथियों का ससम्मान परिचय कराते हुए उनका स्वागत किया।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.