लखनऊ। सरस्वती शिशु मंदिर, अर्जुनगंज के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण रहा जब विद्यालय में नवीन कम्प्यूटर लैब एवं आधिकारिक वेबसाइट का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। उनके करकमलों द्वारा कम्प्यूटर लैब एवं विद्यालय वेबसाइट का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० सौरभ मालवीय (क्षेत्रीय मंत्री, विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश) ने की। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के सदुपयोग के साथ संस्कारयुक्त शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया।नवस्थापित कम्प्यूटर लैब विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त बनाएगी, वहीं विद्यालय की वेबसाइट अभिभावकों एवं समाज को विद्यालय की गतिविधियों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगी। यह लोकार्पण समारोह विद्यालय के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा। विद्यालय परिवार महामहिम के स्नेहिल आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हेतु हृदय से आभार व्यक्त करता है।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.