info@bssawadhprant.org
+91 7459849 526

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

बहराइच: नवरात्रि के पावन अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर माधवपुरी में नई बस का शुभ आगमन

बहराइच। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, माधवपुरी में नवरात्रि के पावन अवसर पर विद्यालय परिवार के लिए हर्षोल्लास का विशेष क्षण रहा। मातारानी की कृपा एवं विद्यालय के यशस्वी प्रबंधक श्री कमलेश कुमार अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में, प्रधानाचार्य श्री विजय बहादुर सिंह की दूरदर्शिता एवं संस्तुति के फलस्वरूप विद्यालय में नई बस का शुभ आगमन हुआ।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में व्यवस्था प्रमुख अनूप कुमार गुप्ता, जितेंद्र बाजपेई एवं विद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों का विशेष योगदान रहा। नई बस के आगमन पर विद्यालय में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। प्रधानाचार्य, आचार्यबंधु एवं आचार्या बहनों ने बस का पूजन कर मातारानी के जयकारों के साथ उसका स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।

पूजन के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर आलोक कुमार श्रीवास्तव, वेद प्रकाश मिश्र, विजय अवस्थी, शिव शरण पाण्डेय, अजय गांधी, संजीव यादव, ऋषि शंकर शर्मा, अविनाश सिंह, कौशल किशोर त्रिपाठी, लक्ष्मी पाण्डेय, अभिषेक सिंघानिया, सत्यम बाजपेई, योगेश रमन पाठक एवं शिवम् (नगर कार्यवाह) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने इसे संस्थान की प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। नई बस के आगमन से विद्यार्थियों को आवागमन में अधिक सुविधा प्राप्त होगी, जिससे उनकी शिक्षा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यह अवसर विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत सुखद एवं गौरवपूर्ण रहा।

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.