बाराबंकी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लखपेड़ाबाग, में बसंत पंचमी (सरस्वती पूजन एवं हवन) तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर श्रीमती नीलमणि गुप्ता (समाज सेविका), विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. आर.एस. गुप्ता सपरिवार, तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा विधिवत हवन-पूजन संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 20 भैया एवं 21 बहनों (कुल 41 ) का विद्यारम्भ संस्कार तथा 16 भैया एवं 09 बहनों (कुल 25 ) का सरस्वती संस्कार संपन्न कराया गया। विद्यारम्भ संस्कार का आयोजन पंडित श्री अशोक कुमार मिश्र द्वारा विधि-विधान से कराया गया। इस पावन अवसर पर 25 अभिभावक, 50 माताएँ, विद्यालय के समस्त आचार्य/आचार्या बहनें तथा सभी भैया-बहन उपस्थित रहे।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.