सीतापुर: सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
सीतापुर। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधव नगर, मुंशीगंज, सीतापुर में बाल दिवस के अवसर पर भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनय अग्रवाल जी (माननीय नगर संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सीतापुर) एवं विद्यालय प्रबंधक महोदय द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनय अग्रवाल जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य में ही राष्ट्र की उन्नति और समृद्धि निहित है। उन्होंने बच्चों को जीवन में संस्कार, अनुशासन, देशभक्ति एवं कठिन परिश्रम का महत्व समझाते हुए एक आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
बाल मेले के आयोजन से विद्यालय परिसर में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि विनय अग्रवाल जी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्यगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।