लखीमपुर। विद्याभारती विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर खीरी द्वारा संचालित दो संस्कार केंद्रों -कमलापुर एवं निर्मल नगर के शिशुओं को अखिल भारतीय खत्री महासभा (IKMG) द्वारा वस्त्र वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मां शारदे के समक्ष आईकेएमजी के पदाधिकारियों श्रीमती सविता चोपड़ा, श्रीमती स्मिता महेन्द्रा, श्री महेश पुरी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन एवं वंदना करने के उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए बताया गया कि समाज के निर्बल वर्ग के शिशुओं को भी समान शिक्षा एवं संस्कार मिल सकें , इस हेतु विद्याभारती के विद्यालयों द्वारा निर्बल बस्तियों में संस्कार केंद्र चलाए जाने की योजना है। इसी श्रृंखला में अपने विद्यालय भी द्वारा भी दो संस्कार केंद्र चलाए जा रहे हैं। आज IKMG के पदाधिकारियों द्वारा इन शिशुओं के लिए वस्त्र वितरण कार्यक्रम कराया गया। इस अवसर पर खत्री महासभा के पदाधिकारियों में से श्रीमती दुर्गा सेठ, पंखुड़ी टंडन, रचना बेरी, तनु महेंद्र,अंजू शेखर, मंजुला मल्होत्रा, रंजना मेहरोत्रा, ममता मल्होत्रा, नीतू चोपड़ा ,नूपुर महेन्द्रा, संगीता पुरी, अंजू जलोटा,सपना कक्कड़ आदि पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.