गोंडा। जवाहरलाल नेहरू खेल परिसर में संपन्न हुए खेल समारोह के समापन अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह, विभाग प्रचारक प्रवीण ने संयुक्त रूप से दी प्रज्वलित कर किया। परिचय स्वागत प्रधानाचार्य रवि कुमार शुक्ला ने कराया। संचालन उत्तम कुमार मिश्र, समापन की घोषणा अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता ने की। वही आभार ज्ञापन प्रबंधक राजेंद्र खुराना व ध्वज हस्तांतरण प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह लखीमपुर संकुल को किया। आगामी 38वां खेलकूद समारोह का आयोजन ओवरऑल चैंपियन रहा संकुल लखीमपुर करेगा।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि शिक्षा मात्र अक्षर ज्ञान नहीं अपितु व्यक्तित्व विकास का एक श्रेष्ठ माध्यम है। खेल हमें जीवन में अनुशासित व संयमित रहने की सीख देते हैं। खेलो द्वारा व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। समारोह का वृत्त निवेदन प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विभाग प्रचारक प्रवीण ने अपने संबोधन में कहां की खेल हमें आत्मीयता, अनुशासन की सीख देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से आवाहन करते हुए कहा कि अपने खेल विधा में निरंतरता लाते हुए समाज के लिए संकल्पित रहे। चार दिवसीय इस खेल समारोह में अवध प्रांत के 13 जनपदों से 251 बालक, 184 बालिका, 52 संरक्षक, 26 निर्णायक एवं व्यवस्था से जुड़े लोगों ने प्रतिभा किया।
खेलकूद समारोह में 57 खेल विधाओं मे लखीमपुर संकुल ने 214 पदक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी प्राप्त की। अंबेडकरनगर ने 208 पदक प्राप्त कर द्वितीय स्थान ट्रॉफी प्राप्त की। लखनऊ ने 150 पदक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ संभाग के रूप में साकेत संभाग ने 603 पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं लखनऊ संभाग ने 478 पदक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संचलन में लखीमपुर प्रथम, उन्नाव द्वितीय, और रायबरेली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनुशासन में उन्नाव प्रथम, लखीमपुर द्वितीय और सीतापुर तृतीय स्थान पर रहा।
व्यक्तिगत चैंपियनशिप में शिशु वर्ग बालिका में आराध्या वर्मा लखीमपुर, बाल वर्ग बालिका में सुमन गुप्ता अंबेडकरनगर, किशोर वर्ग बालिका में शालू शुक्ला लखीमपुर, तरुण वर्ग बालिका में रिमी पॉल अंबेडकरनगर, किशोर वर्ग बालक अभी सिंह रायबरेली, अभय कुमार सीतापुर, नितिन यादव अंबेडकरनगर, तरुण वर्ग बालक अखिलेन्द्र कुमार रायबरेली, ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप ट्रॉफी हासिल की।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.