लखनऊ : जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर का उत्कृष्ट प्रदर्शन
लखनऊ। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-Q, अलीगंज, लखनऊ के भैया-बहनों ने जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में विद्यालय के भैया दल ने द्वितीय स्थान तथा बहनों के दल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा एवं अनुशासन का परिचय दिया।
इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण रहा। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार सिंह जी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, सामूहिक प्रयास एवं निरंतर अभ्यास का सुखद परिणाम है।