बाराबंकी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, केशव नगर लखपेड़ा बाग, में 13 अप्रैल 2026 को वन्दना सभा के दौरान भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कक्षा द्वादश की छात्राओं स्वर्णिमा सिंह एवं प्रिया तथा कक्षा पंचम की छात्रा उज्जैनी पांडे और छात्र अरजीत सिंह ने अपने प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री रामकृष्ण तिवारी ने डॉ. अंबेडकर जी के जीवन, संघर्ष एवं राष्ट्र निर्माण में उनके महान योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम सागर तिवारी जी ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए अनुशासन, परिश्रम एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। विद्यालय परिवार ने डॉ. अंबेडकर जी के विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.