info@bssawadhprant.org

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

लखनऊ: सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलीगंज में एक दिवसीय शैक्षिक निरीक्षण सम्पन्न

लखनऊ। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-क्यू, अलीगंज, में एक दिवसीय शैक्षिक निरीक्षण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षिक गुणवत्ता का उन्नयन, शिक्षण पद्धतियों को प्रभावी बनाना तथा भैया-बहनों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के प्रारम्भ में वंदना सभा के दौरान जिला शैक्षिक प्रमुख एवं जय बजरंग इंटर कॉलेज, अम्बेडकरनगर के प्रबंधक श्री अंजनी वर्मा जी का विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार सिंह ने स्वागत एवं सम्मान किया।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में श्री अंजनी वर्मा जी ने ज्ञानार्जन की प्रक्रिया को अत्यंत सरल, रोचक एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने बताया कि मनुष्य अपनी पांचों ज्ञानेन्द्रियों के माध्यम से ज्ञान प्राप्त करता है तथा कर्मेन्द्रियों के माध्यम से उस ज्ञान को व्यवहार में परिणत करता है। कंप्यूटर की इनपुट, प्रोसेसिंग, आउटपुट एवं मदरबोर्ड की कार्यप्रणाली का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने भैया-बहनों को मन की चंचलता पर नियंत्रण रखने, एकाग्रता विकसित करने तथा बुद्धि एवं विवेक का समुचित उपयोग करने की प्रेरणा दी। उन्होंने शिक्षा और प्रशिक्षण के बीच के अंतर को स्पष्ट करते हुए गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने रेखांकित किया कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार संवर्धन, चरित्र निर्माण एवं जीवन को सही दिशा देने की सतत प्रक्रिया है।

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.