info@bssawadhprant.org

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

रायबरेली: ऊर्जा संरक्षण विषयक प्रतियोगिता का आयोजन

रायबरेली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ऊर्जा विहार, ऊंचाहार, में एनटीपीसी द्वारा आयोजित ऊर्जा संरक्षण विषयक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के ग्रुप A एवं ग्रुप B के कुल 76 भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी भैया-बहनों ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व को अपनी कला के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया तथा ऊर्जा बचाने और उसके सदुपयोग का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य श्री विजय प्रताप जी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। उनके संचालन एवं सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भैया-बहनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता सराहनीय रही। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता विकसित करने के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न करती हैं।

 

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.