info@bssawadhprant.org
+91 7459849 526

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

रायबरेली: सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज में प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न

रायबरेली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लालगंज में प्रवेश परीक्षा सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं देखरेख में परीक्षा का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। इस दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

प्रधानाचार्या श्रीमती ममता सिंह ने बताया कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। 

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.