बाराबंकी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लखपेड़ाबाग में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रांतीय पर्यावरण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया। इसके उपरांत सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, डायरी एवं पेन प्रदान कर तथा बैच लगाकर सम्मानित किया गया।
बैठक में क्षेत्रीय पर्यावरण संयोजक श्री शिवाजी राय, प्रदेश निरीक्षक (भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश) श्री रामजी सिंह, संभाग निरीक्षक (साकेत संभाग) श्री अवरीश जी, प्रांत संयोजक श्री रवि कुमार शुक्ल, सह-प्रांत संयोजक श्री जितेंद्र बाजपेई, प्रभारी श्री अभिषेक दुबे, प्रमुख डॉ. दिलीप शुक्ल, विद्यालय के संस्थापक सदस्य श्री ललराम चौधरी, प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों से पधारे आचार्य उपस्थित रहे।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग से परहेज, अधिकाधिक वृक्षारोपण तथा पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रत्येक संकुल द्वारा पर्यावरण संबंधी पीपीटी तैयार करने एवं आगामी पर्यावरणीय योजनाओं के निर्माण पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.