info@bssawadhprant.org

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

सीतापुर: जुगुल किशोर गोविन्द प्रसाद स..इं.कॉ.लहरपुर में घोष प्रशिक्षण व्यवस्था बैठक सम्पन्न

 सीतापुर। भारतीय शिक्षा समिति, पूर्वी उत्तर प्रदेश (नगरीय) द्वारा आयोजित प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं की जानकारी एवं समीक्षा हेतु प्रांतीय बैठक संपन्न।

भारतीय शिक्षा समिति, पूर्वी उत्तर प्रदेश (नगरीय) द्वारा आयोजित होने वाले प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं की जानकारी एवं समीक्षा हेतु आज जुगुल किशोर गोविन्द प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लहरपुर में प्रांतीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीतापुर संभाग निरीक्षक श्री अवरीश कुमार जी, साकेत संभाग निरीक्षक श्री गोपाल राम मिश्र जी, पूर्व सीतापुर संभाग निरीक्षक एवं पूर्णकालिक प्रांतीय शिक्षण प्रमुख श्री सुरेश सिंह जी, पूर्णकालिक प्रांतीय घोष प्रमुख श्री अचल नारायण द्विवेदी जी तथा श्री अमर कुमार अवस्थी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री आशीष मेहरोत्रा जी, कोषाध्यक्ष श्री रमेश चंद्र मेहरोत्रा जी, प्रबंध समिति सदस्य श्री कमल टंडन जी एवं श्री संतोष कश्यप जी भी उपस्थित रहे।

बैठक में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनुराग मिश्रा जी, समस्त आचार्य बंधु एवं आचार्या बहिनों की सहभागिता रही। बैठक के दौरान प्रशिक्षण वर्ग की आवास, भोजन, प्रशिक्षण स्थल, स्वागत, पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा उनके सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

अतिथियों ने विद्यालय में की जा रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएँ प्रदान कीं। विद्यालय परिवार समस्त आगंतुक अधिकारियों एवं अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है तथा प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग के सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन हेतु संकल्पित है।

 

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.