अंबेडकरनगर। विवेकानंद इंटर कॉलेज, विद्युत नगर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रधानाचार्य श्री राम तीरथ यादव के निर्देशन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की बहनों द्वारा नौ देवियों के स्वरूपों की अत्यंत मनमोहक एवं आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया। देवी गीत, पचरा एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत हो उठा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पूजा दुबे (अभिभाविका) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजकुमार सोनी (कोषाध्यक्ष), बहन नैंसी मिश्रा तथा बहन वर्तिका की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रधानाचार्य श्री राम तीरथ यादव ने अपने उद्बोधन में नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इसके आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहलुओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कन्या भारती प्रमुख आचार्या श्रीमती उषा रानी एवं संगीत प्रमुख आचार्या श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य, आचार्या एवं भैया-बहनों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.