नानपारा। सरस्वती विद्या मंदिर, रामकृष्ण नगर, नानपारा में दिनांक 07 अप्रैल को गुरु तेग बहादुर जयंती के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आशीष सक्सेना, नगर प्रचारक श्री बलजीत एवं पूर्व छात्र श्री जसप्रीत द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री आशीष सक्सेना ने उपस्थित अतिथियों का परिचय कराते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात नगर प्रचारक श्री बलजीत ने गुरु तेग बहादुर के जीवन एवं उनके महान त्याग और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य एवं आचार्या बहनों की उपस्थिति रही। अंत में सभी ने गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.