अयोध्या: अर्धवार्षिक परीक्षा पर कक्षा-कक्षों का औचक निरीक्षण
अयोध्या। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामनगर, में अर्धवार्षिक परीक्षा की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण प्रदेश निरीक्षक श्री राम जी सिंह, संभाग निरीक्षक श्री गोपाल राम मिश्र जी एवं संकुल प्रमुख श्री अवनि शुक्ल जी द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मंगली प्रसाद तिवारी जी एवं परीक्षा प्रमुख श्री अजय सिंह जी के साथ निरीक्षण दल ने सभी परीक्षा कक्षों का अवलोकन किया। इस दौरान परीक्षा की सुचारु व्यवस्था, अनुशासन एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त, परीक्षा प्रमुख आचार्य श्री अजय सिंह जी के कक्ष में पहुँचकर शिशु बैठक व्यवस्था, उत्तर पुस्तिकाओं के निरीक्षण की व्यवस्था, परीक्षक व्यवस्था तथा प्रश्न-पत्रों के रख-रखाव सहित परीक्षा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया।
निरीक्षण का उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं अनुशासित बनाए रखना तथा परीक्षा संचालन में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय की परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।