info@bssawadhprant.org

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

बहराइच: अखिल भारतीय स्तर पर चयनित खो-खो खिलाड़ियों का हुआ उत्साहवर्धन

बहराइच। विद्या भारती के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, माधवपुरी, बहराइच में प्रबंध समिति की सम्मानित सदस्य बहन रंजीता सिंह जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वंदना सभा का शुभारंभ किया। वंदना सभा के दौरान बहन रंजीता सिंह जी ने अखिल भारतीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता हेतु चयनित भैया की प्री-टीम एवं बहनों की पूरी टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान कर आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ दीं। खेल किट प्राप्त कर खिलाड़ियों के चेहरों पर प्रसन्नता एवं उत्साह झलक उठा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजय बहादुर सिंह जी ने खिलाड़ियों के प्रति आत्मीय सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए बहन रंजीता सिंह जी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सहयोग खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में व्यवस्था प्रमुख श्री अनूप कुमार गुप्ता, हेड मिस्ट्रेस श्रीमती मंजू निगम, श्री राजेंद्र कुमार मिश्र, श्री वेद प्रकाश मिश्र, श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु, आचार्या बहनें एवं भैया-बहन उपस्थित रहे।

इस प्रकार कार्यक्रम उत्साह, उमंग एवं प्रेरणा के वातावरण में संपन्न हुआ। खिलाड़ियों को मिले इस प्रोत्साहन से आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.