info@bssawadhprant.org

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

लखीमपुर: सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना खीरी में विदाई समारोह सम्पन्न

विदाई समारोह सम्पन्न

विदाई समारोह 

लखीमपुर। दिनांक 31-03-2025, दिन सोमवार को विद्या भारती विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना खीरी में अपने जीवन काल के 62 बसंत पूर्ण कर लेने के कारण प्रथम सहायक आचार्य श्री हेमनाथ जी विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था से अवकाश प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रबंध समिति से अध्यक्ष- कैलाश नाथ सेठ, उपाध्यक्ष -श्री जितेंद्र साहनी, प्रबंधक -श्री रवि भूषण साहनी, कोषाध्यक्ष -श्री अमित कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री मुनेंद्र दत्त शुक्ल एवं संचालिका श्रीमती हीरा सिंह जी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन एवं वंदना के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री ज्ञानेंद्र कुमार बाजपेई, श्री विजय शंकर तिवारी, श्रीमती पूजा मिश्रा, श्रीमती सुचिता तिवारी एवं संचालिका श्रीमती हीरा सिंह जी ने श्री हेमनाथ जी के साथ बिताए गए पलों की यादें साझा की। सुश्री पूजा यादव आचार्या ने विदाई गीत प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। श्री हेमनाथ आचार्य जी अपने मन की बात रखते हुए प्रारंभ से आज तक के अपने अनुभवों को आचार्य परिवार के समक्ष रखते विद्यालय के प्रति अपने अनुराग को बनाये रखने का आश्वासन दिया। प्रबंध समिति से अध्यक्ष जी, व्यवस्थापक जी, उपाध्यक्ष जी एवं कोषाध्यक्ष जी ने भी आचार्य श्री हेमनाथ जी के सम्मान में अपने विचार रखे। अंत में आचार्य परिवार एवं विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा आपको स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.