सीतापुर। सरस्वती शिशु मंदिर पुरवारी टोला बिसवां के विद्यालय में संकुल स्तरीय प्रशिक्षण परिषद की बैठक संकुल प्रमुख रामनिवास सिंह जी की देखरेख में संपन्न हुई। इस प्रशिक्षण परिषद की बैठक में सरस्वती शिशु मंदिर हरगांव, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महोली, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर महमूदाबाद, श्री राम चंपा देवी इंटर कॉलेज बिसवां,सरस्वती शिशु मंदिर लहरपुर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लहरपुर, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर बिसवां,आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीतापुर, सरस्वती विद्या मंदिर मुंशीगंज,पंडित तेजराम सरस्वती विद्या मंदिर सीतापुर, सरस्वती शिशु मंदिर बिसवां आदि विद्यालयों से विषय संयोजको की उपस्थिति रही। बैठक में संकुल के आठ प्रधानाचार्य जी उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य है कि हमारे भैया बहन 75% से अधिक अंक सभी विषयों में प्राप्त करें। वर्ष भर में सभी विद्यालय कम से कम 10 मासिक दक्षता वर्ग अवश्य करें और विषयों का प्रशिक्षण स्तरानुसार किया जाए। प्रशिक्षण से पूर्व दक्षता प्रमुख आचार्य जी विषय प्रमुख आचार्य जी प्रधानाचार्य जी के साथ बैठकरएक सप्ताह पूर्व अपनी योजना अवश्य बना ले। संकुल प्रमुख जी ने विस्तार से बताया कि भैया बहनों को आनंददायी शिक्षा , प्रयोगात्मक शिक्षा के साथ-साथ गतिविधि आधारित शिक्षा पर अधिक जोर दिया जाए। इसके साथ पंचपदी अधिगम पर आधारित पाठ योजना का निर्माण हो साथ में आदर्श कक्षा शिक्षण पर जोर दिया जाए। बैठक का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.