लखनऊ। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मॉडल हाउस, लखनऊ में शिशु वाटिका संचालिकाओं की बैठक का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। बैठक में श्री रामजी सिंह (प्रदेश निरीक्षक) एवं श्री सुरेश सिंह (संभाग निरीक्षक) के मार्गदर्शन में शिशु वाटिका के शैक्षिक, संस्कारात्मक एवं संगठनात्मक पक्षों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में उत्तम कुमार मिश्र, निधि द्विवेदी, सुरेश मणि सिंह तथा विद्यालय के प्रबंधक श्री मनोज खन्ना जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामसागर तिवारी जी द्वारा मुख्य अतिथि का परिचय कराया गया। बैठक में कुल 31 शिशु वाटिकाओं की आचार्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर शिशु वाटिका में बालकों के सर्वांगीण विकास, शिक्षण पद्धति में नवाचार, संस्कार निर्माण तथा भावी कार्ययोजनाओं पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। बैठक ने आचार्याओं में नवीन ऊर्जा, दिशा एवं प्रेरणा का संचार किया।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.