लखीमपुर। विद्या भारती विद्यालय पं0 दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज (यू0पी0 बोर्ड), खीरी में राष्ट्रीय झण्डा दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। जिसका शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 योगेन्द्र प्रताप सिंह जी नें माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। विद्यालय के आचार्य श्री अरूण कुमार कनौजिया जी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 22 जुलाई को राष्ट्रीय झण्डा दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमारे तिरंगे की शान उसकी गरिमा और इसके पीछे छिपे गहरे अर्थ को याद करने का मौका देता है।
तिरंगा सिर्फ एक झण्डा नहीं बल्कि हमारी आजादी एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय झण्डा दिवस 22 जुलाई को मनाया जाता है क्योंकि इस दिन 1947 में संविधान सभा में तिरंगे को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया था। यह दिन भारत की स्वतन्त्रता और एकता का प्रतीक है और स्वतन्त्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का भी अवसर है यह दिन तिरंगे के महत्व को याद दिलाता है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री सर्वेन्द्र कुमार अवस्थी जी ने किया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.