info@bssawadhprant.org

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

रायबरेली: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊंचाहार में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन

रायबरेली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ऊर्जा विहार, ऊंचाहार, रायबरेली में 16 अप्रैल 2026 को अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार सिंह जी एवं सीआईएसएफ से पधारे अतिथि श्री कुंदन सिंह जी के स्वागत तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर अतिथि वक्ता ने विद्यार्थियों को अग्निशमन के महत्व, आग के विभिन्न प्रकार, उससे बचाव के उपाय तथा सुरक्षा नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा अग्निशमन से संबंधित प्रायोगिक प्रदर्शन भी किया गया, जिससे उन्हें व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.