info@bssawadhprant.org

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

अंबेडकरनगर : विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रदेश निरीक्षक का प्रेरणादायी प्रवास

अंबेडकर नगर | विवेकानंद इंटर कॉलेज, विद्युत नगर, में प्रदेश निरीक्षक श्री रामजी सिंह जी का प्रेरणादायी प्रवास हुआ। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी तथा आचार्य-आचार्या बहनों को शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। 

विद्यालय की वंदना सभा में बहनों द्वारा तिलक एवं बैज लगाकर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विवेकानंद शिशुकुंज के प्रधानाचार्य श्री नरसिंह नारायण जी, कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार सोनी जी, समिति सदस्य श्री राकेश तिवारी जी, टांडा खंड संघचालक श्री राजकमल जी एवं अभिभावक श्री डी.के. सागर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रदेश निरीक्षक श्री रामजी सिंह जी ने कक्षा नवम, दशम, एकादश एवं द्वादश के भैया-बहनों से संवाद करते हुए नियमित अध्ययन, समय के सदुपयोग तथा सुव्यवस्थित समय-सारणी के अनुसार तैयारी करने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने तथा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। आचार्य-आचार्या बहनों के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाकर शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने, मेधावी भैया-बहनों की सूची तैयार करने तथा शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम तीरथ यादव जी ने प्रदेश निरीक्षक जी एवं उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य एवं आचार्या बहनें उपस्थित रहीं। प्रदेश निरीक्षक जी का यह प्रवास विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास, अनुशासन एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए प्रेरणादायी रहा।

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.