लखनऊ I भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रान्तीय कार्यालय प्रभारी प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 15 जून से 20 जून 2026 का शुभारम्भ सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-Q, अलीगंज, लखनऊ में हुआ।
इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यालय प्रमुखों एवं कार्यालय कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक दक्षता, कार्यालयीन व्यवस्था, अभिलेख प्रबंधन, पत्राचार, लेखा-प्रबंधन तथा दायित्व निर्वहन की कार्यकुशलता को विकसित करना है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण वर्ग में सहभागिता कर रहे हैं। वर्ग के माध्यम से संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं परिणामकारी बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन, समूह चर्चा एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे कार्यकर्ता अपने दायित्वों का अधिक दक्षता एवं समर्पण के साथ निर्वहन कर सकें।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.