info@bssawadhprant.org
+91 7459849 526

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

सीतापुर : आनंदी देवी में प्रांतीय प्रशिक्षण परिषद की बैठक सम्पन्न

सीतापुर I आनंदी देवी में प्रांतीय प्रशिक्षण परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश सिंह जी (क्षेत्रीय प्रशिक्षण संयोजक) उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण को संगठन की रीढ़ बताते हुए कार्यकर्ताओं को निरंतर सीखने और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में कमलेश सिंह जी (क्षेत्रीय प्रशिक्षण सह-संयोजक), रामजी सिंह (प्रदेश निरीक्षक) एवं सुरेश सिंह जी (संभाग निरीक्षक) की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, नेतृत्व विकास और संगठन विस्तार पर अपने विचार रखे और बैठक में संगठनात्मक प्रशिक्षण, कार्ययोजना एवं भावी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की ।

बैठक में 12 संकुलों के संकुल प्रमुखों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा किए। प्रांतीय टोली की ओर से रामनिवास जी (प्रांतीय प्रशिक्षण संयोजक) एवं आशीष जी (प्रांतीय प्रशिक्षण सह-संयोजक) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आग्रह किया। बैठक का समापन सकारात्मक वातावरण एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.