info@bssawadhprant.org

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

उन्नाव: क्षेत्रीय प्रश्न पत्र निर्माण कार्यशाला में पधारे पूर्व सचिव दिव्य कांत शुक्ल

उन्नाव। गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गंगानगर, शुक्लागंज में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की योजना के अंतर्गत आयोजित चार दिवसीय क्षेत्रीय प्रश्न पत्र निर्माण कार्यशाला का शुक्रवार को सफल समापन हुआ। यह कार्यशाला 22 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित की गई।

कार्यशाला के प्रातःकालीन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के पूर्व सचिव एवं विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अध्यक्ष आदरणीय श्री दिव्य कांत शुक्ल जी उपस्थित रहे। उन्होंने माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश (अवध प्रांत) के प्रदेश निरीक्षक श्री रामजी सिंह, कानपुर प्रांत के प्रदेश निरीक्षक श्री अयोध्या प्रसाद मिश्र, क्षेत्रीय सह-प्रशिक्षण प्रमुख श्री कमलेश कुमार सिंह, संभाग निरीक्षक श्री अवरीश कुमार, प्रांतीय परीक्षा प्रमुख श्री अवधेश कुमार सिंह तथा संस्कृति बोध परियोजना (अवध प्रांत) के प्रमुख श्री उत्तम कुमार मिश्र सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेंद्र मिश्र ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत करते हुए उनका स्वागत किया। विद्यालय के प्रबंधक श्री राकेश कुमार जी ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल भेंट कर सभी अतिथियों का सम्मान किया। साथ ही उत्तर प्रदेश के 49 जनपदों से पधारे प्रशासनिक बंधु-भगिनियों का भी अभिनंदन किया गया। अपने प्रेरक उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री दिव्य कांत शुक्ल जी ने विद्यार्थियों में सतत अभ्यास की प्रवृत्ति विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान अपठित गद्यांश, अर्धविराम तथा भाषा की सूक्ष्मताओं पर विशेष ध्यान देकर विद्यार्थियों के परिणाम में लगभग 10 प्रतिशत तक सुधार संभव है।

समापन सत्र में विद्यालय के प्रबंधक श्री राकेश कुमार जी ने सभी अतिथियों एवं प्रश्न पत्र निर्माण कार्य में संलग्न बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। 

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.