info@bssawadhprant.org
+91 7459849 526

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

गोण्डा: विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

गोण्डा। सरस्वती शिशु मंदिर, मालवीय नगर में गणतंत्र दिवस का पावन पर्व विद्यालय में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक आदरणीय प्रवीण जी भाई साहब, विद्यालय के प्रबंधक श्री राजेंद्र सिंह खुराना जी, जिला संघचालक श्रीमान सिंह, जिला प्रचारक आदरणीय सतीश जी भाई साहब,विद्या मंदिर प्रधानाचार्य रवि कुमार शुक्ल,पुष्पा मिश्रा तथा प्रबंध समिति के सदस्य एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उमाशंकर तिवारी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं सामाजिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.