info@bssawadhprant.org

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

बहराइच : विज्ञान एवं गणित मेले में बच्चों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

बहराइच। सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, माधवपुरी में शनिवार को संकुल स्तरीय विज्ञान एवं गणित मेले का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनय सक्सेना, प्राचार्य केडीसी बहराइच सहित अन्य अतिथियों ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न आदि भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों का परिचय एवं कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र कुमार मिश्र ने किया। वहीं कार्यक्रम का वृत्त प्रस्तुत करते हुए संकुल विज्ञान प्रमुख जितेंद्र बाजपेई ने मेले की विभिन्न गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि विनय सक्सेना ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि संसार में ऐसा कोई पद और ऐसी कोई सफलता नहीं है, जिसे प्राप्त न किया जा सके। आवश्यकता केवल लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के साथ उसकी तैयारी करने की है। उन्होंने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के भीतर अपार क्षमता है, जो उसे सफलता के शिखर तक पहुंचा सकती है। मेले में शिशु, बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग के 166  भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने प्रदर्श, प्रयोग, प्रश्नमंच, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मूर्तिकला, आशुभाषण एवं वैदिक गणित सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

विभिन्न विधाओं के निर्णायक के रूप में नंदकिशोर शुक्ला जा, चंद्र प्रकाश शुक्ला जा, आलोक शर्मा जी, सिद्धनाथ पाठक जा, पंकज पांडेय जी, कृतिका मिश्रा जी, उमेश पांडेय जी, नेहा चौधरी जी, शिप्रा जी, अभय प्रताप जी एवं शिवनाथ मौर्य जी आदि ने प्रतिभागियों के प्रदर्श एवं प्रस्तुतियों का गहनता से निरीक्षण कर परिणाम घोषित किए। इस अवसर पर राम नारायण पांडेय जा, राज किशोर जी, ओम पाल सिंह जी, अनूप श्रीवास्तवजी , भूपेंद्र सिंह जी, बाल मुकुंद तिवारी जी, आशीष सक्सेना जी,हरि ओम वर्मा जी, दीन दयाल पाठक जी,मंजू निगम जी, अनूप गुप्ता जी, आलोक श्रीवास्तव जी, राजेंद्र प्रसाद मिश्र जी, करुणानंद जी, दिनेश त्रिपाठी जी , नीरज शुक्ला जी,संजीव यादव जी, सोनम तिवारी जी, योगेश रमन पाठक जी,दुर्गेश मिश्रा,सत्यम बाजपेई, लक्ष्मी पाण्डेय,पवन सिंह, स्वाती जी,लक्ष्मी त्रिपाठी,कौशल त्रिपाठी, वेद मिश्र, अविनाश सिंह जी ,सावित्री जी, विजय अवस्थी जी, अभिषेक सिंघानिया जी, रीना श्रीवास्तव जी, अजय गांधी जी, शिव शरण पाण्डेय जी, राज कुमार जी सहित विद्यालय के आचार्य-आचार्याएं एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.