रायबरेली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, एनटीपीसी ऊंचाहार की मेधावी छात्रा बहन शिवानी सिंह (पुत्री श्री भानु प्रताप सिंह), निवासी राठौर रन पुरवा, ऊंचाहार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 191वीं रैंक प्राप्त कर डिप्टी कमिश्नर (GST) के पद पर चयनित होकर अपने विद्यालय, परिवार, गांव एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।
इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है। बातचीत के दौरान बहन शिवानी सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, एनटीपीसी ऊंचाहार को देते हुए बताया कि विद्यालय से प्राप्त संस्कार, अनुशासन एवं मार्गदर्शन ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार सिंह आचार्य परिवार के साथ उनके निवास स्थान पर पहुंचे और उन्हें बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया तथा दुर्गा सप्तशती भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.