info@bssawadhprant.org
+91 7459849 526

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

लखनऊ: राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम मनाया गया

श्रीनिवास रामानुजन

लखनऊ I सरस्वती  बालिका  विद्या  मंदिर  जानकीपुरम  में  राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम  मनाया  गया  है। विद्यालय  की  प्रधानाचार्या  श्रीमती  सुधा  तिवारी  जी  ने  विद्यार्थियों   को  बताया  कि यह दिन भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को समर्पित  करने  के  लिए  मनाया  जाता  है। इस दिन को  मनाने का मुख्य उद्देश्य  दैनिक जीवन में गणित के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किया जाता है। गणित हमारे जीवन का आधार है, जो तार्किक सोच, समस्या-समाधान और विश्लेषणात्मक कौशल विकसित करता है l  इस अवसर  पर  विभिन्न  कक्षाओं  के  भैया  बहनों  ने  विभिन्न गतिविधियाँ और प्रतियोगिताएं ( पोस्टर  बनाने  ,निबंध लेखन , भाषण , कविता   )  में  उत्साहपूर्वक  भाग  लिया  I  ये  प्रतियोगिताएं छात्रों  को गणित का आनंद लेने और समस्या-समाधान कौशल विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। जिससे उनका मानसिक विकास हो और वे उच्च शिक्षा व समाज के लिए तैयार हो सकें। प्रतियोगिता  में  प्रथम  , द्वितीय , एवं  तृतीय  स्थान प्राप्त  करने  वाले  विद्यार्थियों  को  पुरस्कृत  किया  गया I 

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.