info@bssawadhprant.org
+91 7459849 526

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

रायबरेली: सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लालगंज की प्रधानाचार्या परीक्षा का निरीक्षण करते हुए

रायबरेली। वार्षिक परीक्षाओं के सुचारु संचालन एवं व्यवस्थाओं के निरीक्षण के क्रम में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लालगंज रायबरेली की एक टोली ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस टोली में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता सिंह, प्रबंधक श्री हरिद्वार सिंह तथा अन्य सदस्य शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान यह दल सरस्वती शिशु मंदिर, लालगंज तथा बराती लाल गंगाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लालगंज पहुंचा, जहां उन्होंने परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, अनुशासन तथा छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती ममता सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रबंधक श्री हरिद्वार सिंह ने भी परीक्षा की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और संस्कार भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न होती हुई पाई गई। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.