info@bssawadhprant.org

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

सीतापुर: विद्या भारती अवध प्रान्त की प्रशिक्षण परिषद बैठक सम्पन्न

सीतापुर। विद्या भारती अवध प्रान्त  नगरीय की प्रान्तीय प्रशिक्षण परिषद की एक आवश्यक बैठक आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीतापुर में आयोजित की गई। इस बैठक में अवध प्रान्त के 13 संकुलो से संकुल प्रशिक्षण प्रमुख ने प्रतिभाग किया। बैठक का शुभारम्भ क्षेत्रीय प्रशिक्षण संयोजक श्री दिनेश कुमार सिंह क्षेत्रीय सह प्रशिक्षण संयोजक श्री कमलेश कुमार सिंह व प्रान्तीय सह मन्त्री व प्रशिक्षण प्रभारी श्री अश्वनी कुमार मिश्र जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। |  प्रान्तीय प्रशिक्षण संयोजक एवं प्रधानाचार्य श्री राम निवास सिंह ने अतिथि परिचय कराते हुए बैठक की प्रस्तावना रखी। बैठक तीन सत्रों में संपन्न हुई पहले सत्र में श्रीमान दिनेश जी ने प्रशिक्षण की आगामी योजना व उसके क्रियान्वयन से सम्बंधित बिन्दुओ पर विस्तार से बताया गया बैठक के द्वितीय सत्र में आगामी कार्ययोजना का निर्माण प्रान्तीय शैक्षिक प्रमुख श्री सुरेश सिंह के निर्देशन में किया गया| समापन सत्र में श्रीमान कमलेश कुमार सिंह ने प्रशिक्षण की बारीकियों पर चर्चा  की बैठक के अंत  में प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह ने प्रशिक्षण परिषद की आगामी योजना एवं  उसके क्रियान्वयन की समीक्षा की इस अवसर पर सम्भाग निरीक्षक अवरीश कुमार, प्रान्तीय प्रशिक्षण संयोजक, पूर्णकालिक श्री मुनेन्द्र दत्त शुक्ल प्रान्तीय सह संयोजक श्री आशीष  कुमार सक्सेना बालिका शिक्षा प्रमुख श्रीमती निरुपमा सिंह सहित समस्त संकुल प्रमुख उपस्थित रहे। शान्ति मन्त्र के साथ बैठक का समापन हुआ।

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.