उन्नाव। सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, गोपीनाथपुरम के विद्यार्थियों ने नवाचार और वैज्ञानिक सोच के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करते हुए विद्यालय, नगर एवं जनपद का गौरव बढ़ाया है। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना INSPIRE Awards – MANAK के अंतर्गत विद्यालय के तीन विद्यार्थियों — कर्तव्य मिश्रा (कक्षा 9), अंशिका मिश्रा (कक्षा 9) एवं निष्ठा कौशल (कक्षा 11) — को उनके अभिनव प्रोजेक्ट के लिए जिला स्तर पर चयनित किया गया। इन विद्यार्थियों ने विद्यालय में स्थापित Atal Tinkering Labs, जो कि Atal Innovation Mission के अंतर्गत संचालित है, में विभिन्न प्रयोगों एवं प्रोजेक्ट गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर यह उपलब्धि हासिल की।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए Government of Uttar Pradesh द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अटल टिंकरिंग लैब के प्रभारी श्री राहुल पाण्डेय जी तथा सहायक श्री वैभव मिश्रा जी को दिया, जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री श्रवण कुमार सिंह जी ने विद्यार्थियों का मुँह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही संबंधित आचार्यों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार नवाचार और वैज्ञानिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.