कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी कपूर ने भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया। उन्होंने शिशुओं को भगवान विश्वकर्मा जी के जीवन, कार्य एवं महत्व के विषय में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि भगवान विश्वकर्मा जी को शिल्प, वास्तुकला, निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है।
विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर शिशुओं को ओजोन परत के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि ओजोन परत सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से पृथ्वी पर रहने वाले जीव-जंतुओं एवं पर्यावरण की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर शिशुओं ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं प्रदूषण कम करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती रजनी सोनी जी ने शिशुओं को स्वच्छता, प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहने के साथ-साथ श्रम और सृजन के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय परिवार ने शिशुओं को प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा करने तथा भगवान विश्वकर्मा जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर रचनात्मक एवं उपयोगी कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं शिक्षाप्रद वातावरण में संपन्न हुआ।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.