info@bssawadhprant.org
+91 7459849 526

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

बाराबंकी: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लखपेडाबाग में मा. योगेश जी का हुआ आगमन

बाराबंकी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लखपेडाबाग में मा. योगेश जी भाई साहब का आगमन हुआ, जिसका विद्यालय परिवार ने हृदयपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त आचार्य बंधुओं के साथ सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मा. योगेश जी ने कहा कि समाज की एकता, परिवार की सुदृढ़ता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उनका संदेश विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए प्रेरणादायक रहा।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने विद्यालय परिसर में स्थित संस्कार केंद्र का निरीक्षण किया और संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्र के कार्य की सराहना की और इसे और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सुझाव भी दिए। यह आयोजन विद्यार्थियों, शिक्षकों और समस्त विद्यालय परिवार के लिए एक प्रेरणास्त्रोत सिद्ध हुआ, जिसमें सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता की महत्ता पर विशेष जोर दिया गया। 

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.