info@bssawadhprant.org

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

लखनऊ : अभिलेखागार बैठक सम्पन्न

लखनऊ। भारतीय शिक्षा समिति उ०प्र०, अवध प्रान्त द्वारा आयोजित एक दिवसीय अभिलेखागार बैठक दिनांक 2 सितम्बर 2026 को सरस्वती कुञ्ज, निराला नगर में सम्पन्न हुई। बैठक में अवध प्रान्त के अध्यक्ष श्री हरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सह मंत्री श्री अश्विनी कुमार मिश्र, क्षेत्रीय अभिलेखागार संयोजक श्री वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय जी तथा प्रदेश निरीक्षक श्री रामजी सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

क्षेत्रीय अभिलेखागार संयोजक श्री वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय जी ने अभिलेखागार की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “अभिलेखों के माध्यम से ही हम अपने इतिहास, परंपराओं और संगठन की विकास यात्रा को जान सकते हैं।” उन्होंने अभिलेखों के व्यवस्थित संकलन, संरक्षण एवं डिजिटल दस्तावेजीकरण पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आज सुरक्षित किए गए अभिलेख ही आने वाली पीढ़ियों के लिए इतिहास, अनुभव और प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत बनेंगे। बैठक में अभिलेखों के संकलन एवं संरक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.