info@bssawadhprant.org
+91 7459849 526

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

लखीमपुर: कॅरियर काउन्सलिंग के द्वारा छात्राओं को दिखाई भविष्य की राह।

लखीमपुर ।  सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इण्टर कॉलेज, मिश्राना, -खीरी में प्रातः 11ः00 बजे से विद्यालय की छात्राओं को भविष्य हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, लखीमपुर-खीरी द्वारा ’’कॅरियर काउन्सलिंग’’ आयोजित की गई। कॅरियर काउन्सलिंग कार्यक्रम में कक्षा-12 की लगभग 230 छात्राओं ने सहभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 सुश्री साक्षी डागुर, प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी, कर्नल सी.पी. मिश्रा, अवकाश प्राप्त कर्नल भारतीय सेना एवं पूर्व सैनिक कल्याण अधिकारी, संगीत शिरोमणि डॉ0 रुचिरानी गुप्ता जी, श्री राजेश कुमार-सेवानिवृत्त अनुदेशक तथा प्रधानाचार्य श्रीमती शिप्रा बाजपेई जी द्वारा ओम के उच्चारण से हुआ। सुश्री साक्षी डागुर ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार सरकारी एवं प्राइवेट स्कॉलरशिप के बारे में बताया। इसके साथ ही जीवविज्ञान एवं गणित के अतिरिक्त अन्य कोर्सेज जैसे जियोलोजी, जियोफिजिक्स आदि से भी ग्रेजुऐशन करने के बारे में विस्तार से समझाया।

कर्नल सी.पी. मिश्रा जी ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपनी रुचि के अनुसार ही अपना कॅरियर चुने तभी आप अपने जीवन में सफल भी होंगे और संतुष्ट भी होंगे। उन्होने छात्राओं को बताया कि अपना उद्देश्य सुनिश्चित कर सही दिशा में प्रयास करने से ही सफलता प्राप्त होगी।  उन्होने छात्राओं को अपने सोचने का दृष्टिकोण भी विकसित करने को कहा। उन्हांेने छात्राओं को स्वाध्याय के लिए प्रेरित किया तथा नियमित रूप से किसी एक सामान्य ज्ञान की पत्रिका को पढ़ने को कहा। उन्होंने छात्राओं को सेना में जाने के विभिन्न माध्यमों जैसे NDA, CDS, SSC  के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग, नर्सिंग के द्वारा भी भारतीय सेना में जाया जा सकता है। डॉ0 रूचि रानी गुप्ता जी ने छात्राओं को संगीत विषय के साथ विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर हेतु  अवसरों के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई जी ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य/आचार्याएँ भी उपस्थित रहे। 

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.