info@bssawadhprant.org

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

लखनऊ: सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, राजाजीपुरम में प्रश्नोत्तरी परीक्षा का सफल आयोजन

लखनऊ। सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, राजाजीपुरम, लखनऊ में इंदिरा गांधी सहकारी प्रबंध संस्थान की ओर से सम्मानित बंधु श्री अभिषेक तिवारी जी एवं डॉ. साक्षी राय जी का आगमन हुआ। उनके द्वारा विद्यालय के कक्षा षष्ठ, सप्तम एवं अष्टम के भैया-बहनों हेतु प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा विद्यालय के प्रधानाचार्य जी तथा वरिष्ठ आचार्य श्री बबीन सिंह जी के मार्गदर्शन एवं देखरेख में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर संस्थान से पधारे सम्मानित अतिथि श्री अभिषेक तिवारी जी एवं डॉ. साक्षी राय जी का विद्यालय के प्रधानाचार्य जी द्वारा स्वागत, सम्मान एवं आभार ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला। 

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.