info@bssawadhprant.org

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

हरदोई: सरस्वती विद्या मंदिर विष्णुपुरी, हरदोई द्वारा कन्या भोज का आयोजन

हरदोई। सरस्वती विद्या मंदिर विष्णुपुरी, हरदोई द्वारा संचालित संस्कार केंद्र के तत्वावधान में हरदोई के प्रसिद्ध बाबा मंदिर में कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा उनका पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं संस्कारों के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना जागृत करना था। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सेवा, समर्पण एवं सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहन मिलता है। 

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.