info@bssawadhprant.org

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

लखनऊ : अवध प्रांत में केन्द्रीय अधिकारी प्रवास के अंतर्गत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

लखनऊ। अवध प्रांत के तत्वावधान में दिनांक 13 नवम्बर 2026 को सरस्वती बालिका  विद्या मंदिर सेक्टर आई जानकीपुरम लखनऊ में अखिल भारतीय अधिकारी प्रवास के अंतर्गत पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई । बैठक में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मंत्री मा. ब्रह्मा जी राव जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस बैठक में अवध प्रान्त नगरीय तथा ग्रामीण के विद्यालयों में संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। विद्यालयों के शैक्षिक एवं संगठनात्मक उन्नयन, कार्यों की गुणवत्ता में वृद्धि तथा आगामी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। 

इस अवसर पर प्रांत में संचालित विभिन्न विषयों एवं गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। इनके माध्यम से संबंधित कार्यों की प्रगति, उपलब्धियों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कार्यों को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं परिणामोन्मुखी बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। यह बैठक विद्यालयों के सर्वांगीण उन्नयन, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण तथा संस्कारयुक्त शिक्षा के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में महत्वपूर्ण रही। 

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.