info@bssawadhprant.org

भारतीय शिक्षा समिति , उत्तर प्रदेश

सरस्वती कुञ्ज , निरालानगर, लखनऊ

लखनऊ : केन्द्रीय अधिकारी प्रवास के क्रम में समयदानी कार्यकर्ता बैठक संपन्न

लखनऊ। केन्द्रीय अधिकारी प्रवास के क्रम में समयदानी कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विद्या भारती सेवानिवृत्त एवं अनुभवी व्यक्तित्वों को समयदानी कार्यकर्ता के रूप में जोड़कर उनके अनुभव और ज्ञान का उपयोग शिक्षा, संस्कार, सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में करेगी। संगठन का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय तक कार्य कर चुके अनुभवी लोगों की विशेषज्ञता का लाभ समाज के व्यापक हित में लेना है। इससे विद्या भारती के शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यों को नई गति मिलेगी। यह बात विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मंत्री मा. ब्रह्मा जी राव जी ने सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ,अलीगंज  लखनऊ में  आयोजित समयदानी कार्यकर्ता बैठक में कही। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्तजनों के पास वर्षों की सेवा से अर्जित अनुभव और ज्ञान की अमूल्य पूंजी होती है। चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद्, व्यवसायी, किसान, अभियंता सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके लोगों की व्यावहारिक समझ समाज के लिए उपयोगी है। सेवानिवृत्ति के बाद जीवन के अनुभव को समाज और राष्ट्र के हित में लगाना सार्थक होगा। विद्या भारती अपने शैक्षिक नेटवर्क के विस्तार के साथ राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए भी कार्य कर रही है। अनुभवी नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से इन कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने समयदानी कार्यकर्ताओं से अपनी क्षमता और अनुभव के अनुरूप संगठन के कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया। 

© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.