लखीमपुर। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (यू.पी. बोर्ड), लखीमपुर में आयोजित तीन दिवसीय (30, 31 अगस्त व 01 सितंबर 2026) 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी (एसडीएम) गोला युगांतर त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद जी उपस्थित रहे। अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान आचार्य पीयूष अवस्थी ने समरसता का भाव जगाने वाला गीत " समरसता का मान बिंदु यह भारत देश महान है" प्रस्तुत कर पूरे सदन को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। मंच का कुशल एवं सफल संचालन श्री प्रमोद कुमार मिश्र व बहन शीतल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी गोला युगांतर त्रिपाठी ने अपने छात्र जीवन के संस्मरण साझा करते हुए बताया कि वे स्वयं भी विद्या भारती के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों से मिलने वाले संस्कार, अनुशासन और खेल भावना ही जीवन में सफलता का आधार बनते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी व विजेता खिलाड़ियों को निरंतरता के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद जी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्या भारती खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं चरित्र निर्माण के लिए कृतसंकल्पित है। समापन सत्र के दौरान 37वीं क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं 37वीं क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्ग के शेष अंतिम परिणामों की घोषणा की गई। 37वीं क्षेत्रीय टेबल टेनिस बालक वर्ग के बाल वर्ग में रानी रेवती देवी, प्रयागराज के उदित चन्द्रा प्रथम, ज्वाला देवी स.वि.म.इ. कॉलेज, प्रयागराज के अंशुमान यादव द्वितीय, स.वि.म.वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुल्तानपुर के लक्ष्यकान्त तिवारी तृतीय, पं० दीनदयाल उपाध्याय स.वि.म.इ. कॉलेज (सीबीएसई), लखीमपुर के श्रेयश शुक्ला चतुर्थ तथा सुल्तानपुर के समर्थ पाण्डेय पंचम स्थान पर रहे। किशोर वर्ग में रानी रेवती देवी, प्रयागराज के अर्पित चन्द्रा प्रथम, सुल्तानपुर के अर्जुन पाण्डेय द्वितीय, जुगल देवी, कानपुर के प्रखर द्विवेदी तृतीय व जय यादव चतुर्थ तथा रानी रेवती देवी, प्रयागराज के सुशान्त सिंह पंचम स्थान पर रहे। तरुण वर्ग में सुल्तानपुर के वीर प्रताप सिंह प्रथम, पं० दीनदयाल उपाध्याय स.वि.म.इ. कॉलेज (सीबीएसई), लखीमपुर के प्रिंस जायसवाल द्वितीय, सुल्तानपुर के अरनव सिंह तृतीय, लखीमपुर (सीबीएसई) के अभय वर्मा चतुर्थ तथा जय नारायण वि.मं., कानपुर के कुशाग्र तिवारी पंचम स्थान पर रहे। 37वीं क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग के बाल वर्ग में अवध प्रान्त प्रथम, काशी प्रान्त द्वितीय, गोरक्ष प्रान्त तृतीय व कानपुर प्रान्त चतुर्थ स्थान पर रहा। किशोर वर्ग में गोरक्ष प्रान्त प्रथम, अवध प्रान्त द्वितीय, काशी प्रान्त तृतीय व कानपुर प्रान्त चतुर्थ स्थान पर रहा। तरुण वर्ग में गोरक्ष प्रान्त प्रथम, अवध प्रान्त द्वितीय, काशी प्रान्त तृतीय व कानपुर प्रान्त चतुर्थ स्थान पर रहा। शतरंज बालिका वर्ग के बाल वर्ग में अवध प्रान्त प्रथम, गोरक्ष प्रान्त द्वितीय, काशी प्रान्त तृतीय व कानपुर प्रान्त चतुर्थ स्थान पर रहा। किशोर वर्ग में अवध प्रान्त प्रथम, गोरक्ष प्रान्त द्वितीय, कानपुर प्रान्त तृतीय व काशी प्रान्त चतुर्थ स्थान पर रहा। तरुण वर्ग में गोरक्ष प्रान्त प्रथम, अवध प्रान्त द्वितीय, काशी प्रान्त तृतीय व कानपुर प्रान्त चतुर्थ स्थान पर रहा। अतिथियों द्वारा 37वीं क्षेत्रीय प्रतियोगिता की समस्त स्पर्धाओं के विजयी खिलाड़ियों तथा प्रान्त टीमों को पदक, शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी अब आगामी अखिल भारतीय (राष्ट्रीय) विद्या भारती खेलकूद प्रतियोगिता में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जयराम, कोषाध्यक्ष श्री अभिजात मिश्रा तथा अवध प्रांत के प्रांतीय शारीरिक प्रमुख श्री रमेश कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके साथ ही विभिन्न समाचार पत्रों से आए मीडिया बंधु, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पधारे सभी आचार्य बंधु, आचार्या बहनें तथा प्रतिभागी छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख श्री जगदीश कुमार सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों, आचार्यों, मीडिया बंधुओं व सहयोगियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि (एसडीएम गोला) द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखनाद, घड़ियाल व घंटों की गूंज और राष्ट्रीय गीत के साथ 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा की गई।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.