लखनऊ। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, इंदिरा नगर में भारतीय शिक्षा समिति, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रांतीय विषय प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा तथा भावी योजनाओं पर विचार-विमर्श करना रहा। बैठक में माननीय डॉ. सौरभ मालवीय जी (मंत्री, विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश), श्री रामजी सिंह जी (प्रदेश निरीक्षक) तथा विद्यालय के प्रबंधक श्री मदन मोहन गुप्त जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में श्री सुरेश जी (संभाग निरीक्षक), श्री उत्तम कुमार मिश्र जी, श्री सुरेश मणि जी, श्री अवधेश जी, श्री मनीष शुक्ल जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोपाल राम मिश्र जी ने सभी आगंतुक अतिथियों का औपचारिक परिचय कराया। बैठक के प्रथम सत्र में माननीय डॉ. सौरभ मालवीय जी ने विषय प्रमुखों से उनके द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए भावी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार आधारित शिक्षण तथा विषयगत नवाचारों पर विशेष बल दिया।
द्वितीय सत्र में मा. प्रदेश निरीक्षक श्री रामजी सिंह जी ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से सभी विषय प्रमुखों से उनके-अपने कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।बैठक का समापन सकारात्मक वातावरण एवं शैक्षिक उन्नयन के संकल्प के साथ हुआ।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.