लखीमपुर I सरजू सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, बेलरायां (खीरी) में दिनांक 01 अप्रैल, बुधवार को नवीन शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अजीत सिंह जी द्वारा माँ सरस्वती एवं भगवान हनुमान जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।
यह आयोजन सरजू सहकारी चीनी मिल परिसर स्थित शिव मंदिर के पुजारी पंडित वीरेंद्र दीक्षित जी के मार्गदर्शन में विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। सुंदरकांड पाठ के उपरांत पूर्णाहुति एवं आरती की गई, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में उपस्थित सभी नवीन एवं पुरातन भैय्या-बहनों को प्रसाद वितरित किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय का समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।
© Bhartiya Shiksha Samiti, U.P, Awadh Prant. All Rights Reserved.